झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार

रांची जिले में योजना अंतर्गत सितंबर महीने की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान
रांची जिला में 3 लाख 87 हजार 5 सौ 84 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतान
लाभुकों के मध्य 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार की राशि का भुगतान
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (सितंबर माह)
अनगड़ा – 16,868 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक
बेड़ो – 20,818 लाभुक
बुण्डू – 8,534 लाभुक
बुण्डू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक
बुढ़मू – 18,081 लाभुक
चान्हो – 19,939 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक
ईटकी – 10,531 लाभुक
कांके – 31,951 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक
खलारी – 9,715 लाभुक
लापुंग – 11,417 लाभुक
माण्डर – 23,437 लाभुक
नगड़ी – 18,000 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक
नामकुम – 18,037 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक
ओरमांझी – 18,404 लाभुक
राहे – 9,644 लाभुक
रातू – 18,822 लाभुक
सिल्ली – 21,403 लाभुक
सोनाहातू – 13,114 लाभुक
तमाड़ – 18,714 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है।
★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर
