पठान तंजीम के सदस्य पंचायतों का बढ़ा दायरा, सभी 31 एक्जीक्युटिव सदस्य हुए सम्मानित


तंज़ीम का पूरे जिले में होगा विस्तार :- अय्यूब राजा खान
रांची: पठान तंजीम की एक्टिव सदस्यों की विस्तारित बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में सभी मनोनीत सदस्यों को सम्मानित किया गया। मालूम हो की पंचायत कमेटियों के कार्य क्षेत्र का विस्तार करते हुए 31 एक्जीक्युटिव सदस्य नामांकित किये गए। उन सभी सदस्यों को फूल, माला, साफा और पठान तंजीम का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पठान तंजीम के अध्यक्ष अय्यूब राजा खान ने किया और संचालन हाजी फिरोज जिलानी ने किया।
पठान तंजीम के अध्यक्ष अय्यूब राजा खान ने कहा कि पठान तंजीम ने 31 कार्यकारी सदस्य बनाए हैं जो अपने क्षेत्र के पंचायत और तंजीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं! यह पठान तंजीम के कामकाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले पदधारियों को नामित किया गया है ताकि आपसी तालमेल से बेदारी और सामाजिक कार्य संपन्न हो सके। मौके पर पठान तंजीम के संरक्षक अशरफ खान चुन्नू व हाजी गुलाम रब्बानी, के अलावा अध्यक्ष अय्यूब राजा खान, उपाध्यक्ष मो वसीम खान, महासचिव मो सज्जाद खान, सचिव रिजवान खान, कोषाध्यक्ष तौसीफ़ अहमद खान ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया।

31 एक्जीक्युटिव सदस्य जिनको पठान तंजीम ने सम्मानित किया। उनमें शाहिद अख्तर हिंदपीढ़ी, शमशु खान पहाड़ी टोला, अजहर खान कांके, चांद खान हिंदपीढ़ी, गुफरान खान, अब्दुल हलीम खान, मंसूर खान आजाद बस्ती, तौकीर आलम पथलकुदवा, हाजी फिरोज जिलानी हिंदपीढ़ी, नदीम खान पुंदाग, संजर आलम कांके, आरिफ खान हिंदपीढ़ी, अकील खान आजाद बस्ती, परवेज खान हटिया, इसरार खान कडरू, शकील खान पत्थलकुदवा, आसिफ नसीम खान बरियातू, आसिफ खान पंडरा, अशरफ खान मीडिया, मेराज खान डोरंडा, तबरेज खान डोरंडा, इकबाल खान गुदरी चौक, नसीम खान पिठौरिया, शोएब खान हिंदपीढ़ी, इरफान खान, सईद खान कांटा टोली, सादिक खान, अफजल खान पुंदाग, शादाब खान मीडिया कांटा टोली, शफीक खान हिंदपीढ़ी, सगीर खान कांटा टोली का नाम शामिल है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अय्यूब राजा खान, शहजाद बबलू, मो वसीम, तौसीफ़ खान, पत्रकार हाजी फिरोज जिलानी, शाहिद अख्तर टुकलू, पत्रकार आदिल रशीद आदि थे।

