All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewstechnologyUncategorized

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर और झारखण्ड प्रभारी जीनल एन गाला के झारखंड आगमन होने पर जोरदार स्वागत

Share the post


रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर और झारखण्ड प्रभारी जीनल एन गाला जी के झारखंड आगमन होने पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में पार्टी की ओर से झारखंड के लोक पारंपरिक गीत, नृत्य से हजारों के तदात में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बिरसा चौक में भगवान बिरसा के प्रमिमा एव अम्बेड़कर चौक डोरंडा में माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची पहुंचे जहां आयोजित स्वागत एवं अभिनंद समारोह में शामिल हुई। रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान व अन्य प्रदेश महासचिव अख्तर अली व अन्य ने बड़ा माला के साथ झारखंडी टॉपी और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

स्वागत कड़ी के उपरांत अपराह्न 03ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हुई, बैठक में झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन गाला, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर अहमद अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड की सबसे ज्वलंत मुद्दा मॉब लिंचिंग पर बने विधयेक को दोबारा राज्यपाल के पास भेजकर कानूनी दर्जा दी जाने की मांग की गई अन्यथा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के निवास स्थान बोकारो से राजभवन, रांची तक न्याय यात्रा निकालने संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया।

झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन गाला अपने संबोधन में कहा कि आज मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड आयी हूॅ ,यहां आकर बहुत ही ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रही हूॅ। मैं जैन समाज से आती हॅू हमारे जैन समाज के लिए झारखंड बहुत ही मायने है। हमारे 24 तीर्थकरों में से 20 तीर्थकरों को झारखंड में निर्माण मिला। सबसे बड़ा तीर्थ जैन का पारसनाथ है जो झारखंड में अवस्थित है। आज का मेरा आने का मुख्य उद्देश्य है झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस को और मजबूत बनाये। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह नफरत की बीज बोना चाहती है लेकिन हमारे राहुल गांधी जी मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं और इसके लिए पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा किये जिसके परिणाम स्वरूप झारखंड में पुनः यहां की जनता ने गठबंधन की सरकार बनायी। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द झारखंड में आ रही हूूं तीन चार दिन रहकर पूरा झारखंड की दौरा कर अल्पसंख्यक विभाग को और मजबूत बनायेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष मंजूरी ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर कमिटी को ओर सशक्त बनाया जाएगा और जो प्रदेश या जिला पदाधिकारी पार्टी का काम नहीं कर पा रहे हैं उनके जगह उर्जावान लोगों को जगह दी जाएगी। 27 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी का रांची के ईटकी में जय हिन्द सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें अल्पसंख्यक विभाग पूरे प्रदेश से बढ-चढ़कर हिस्सा लेगी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी – अख्तर अली, अजय जैन, महमुद अली, तौकीर अख्तर, गुलरेज अख्तर, जॉन दिलिप तिग्गा, अब्दूल करीम अंसारी, गुलाम रब्बानी, अरशदुल कादरी, हसनैन आलम, हसनैन जैदी, तसलिमा मल्लिक, इम्तियाज अंसारी, जैतुन जॉन, मो सफार, सोहराब अंसारी, जिलाध्यक्ष- हुसैन खान, समीम अख्तर, फैयज केसर, साजिद अली खान जिसान खान, वाहाब अरसद, जहिर अंसारी शहीद रजा, जमाउद्दीन, समीम अंसारी, इकबालआदि शामिल थे।

Leave a Response