विश्व स्वास्थ्य दिवस पर झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों/परिजनों ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड को चिट्टी लिखी।


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में “स्वास्थ्य जनजागरुकता अभियान” एवं “थैलेसीमिया पीड़ितों की माननीयों से मन की बात चिट्टी लिखों अभियान” के तहत आज रांची जिला स्कूल मैदान में झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/परिजनों सहित नियमित रक्तदाता एवं सामाजिक चिंतकों ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड को सामूहिक रूप से चिट्टी लिखी।

चिट्टी में मन की बात से देशवासियों को रक्तदान एवं थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया समेत रक्त विकार रोग पर चर्चा कर देते,थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया की पीड़ा,रक्त,रक्तदान-महादान को प्रोत्साहन, रक्तदाताओं-रक्तदान आयोजकों को प्रोत्साहन, निःशुल्क बॉन मैरो ट्रांसप्लांट,निःशुल्क दवाईयां,आर्थिक स्थिति,शिक्षा,जीविकोपार्जन, स्थिति,नीति-निर्धारण एवं अन्य ज्वलंत मानवीय अपील पर सामूहिक रूप से चिट्टी लिखकर जीपीओ रांची में डाल दिया गया।

साथ ही स्वास्थ्य जनजागरुकता में “स्वास्थ्य के लिए एकजूट हो-विज्ञान के साथ खड़ें रहें”,”स्वच्छ झारखंड-स्वास्थ्य झारखंड” स्वास्थ्य को खेल से जोड़ों,खेल को रक्तदान से जोड़ों, रक्तदान को महादान से जोड़ों” नशा छोड़ो,जीवन से नाता जोड़ों,जिम्मेदार बनें-रक्तदान करें,जीवन बचाने में सहायता करें,थैलेसीमिया-सिकल सेल- अप्लास्टिक एनीमिया एवं होमोफिलिया को झारखंड मुक्त हो जैसे प्लेकार्ड लेकर अपील की गई।

कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजनों में सीमा देवी,बिमला कच्छप,देवकी देवी,सुजाता कुमारी,संगीता देवी,फ़रिहाया बिलकिस,सबिता देवी,बीना देवी,संजय महतो,पंडित अजित मिश्रा,सुरंजन बाड़ा,समीर सिंह मुंडा,जयनाथ महतो एवं नदीम खान,निग़ार सुल्ताना,मो बब्बर, अकरम राशिद,रुबी प्रवीण,सुरैया,जगदीश उरांव, संजू कुमारी,सोनी कुमारी,तेज़लाल महतो,मालती देवी,आदित्य महतो एवं अन्य शामिल थे।
…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








