Sunday, September 8, 2024
Ranchi Jharkhand

कांके स्थित लक्ष्मण चौक पर शहीद लक्ष्मण महतो की प्रतिमा पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया माल्यार्पण, कहा, “अमर शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाने दें”
कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने का निर्देश, छह मई को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

विशेष संवाददाता

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को कांके प्रखंड के लक्ष्मण चौक स्थित शहीद लक्ष्मण महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर अपने संबोधन में श्री सहाय ने कहा कि समाज के लिए समर्पित शख्सियत अमर शहीद लक्ष्मण महतो का बलिदान अविस्मरणीय है। समाज सेवा के प्रति उनका उल्लेखनीय योगदान भुलाया नहीं जा सकता।


तत्पश्चात सुंदर नगर व कांके चौक पर श्री सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए जनहित सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियों से काफी संख्या में जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने छह मई को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन में शामिल होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने की कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।


इस अवसर पर सहदेव सिंह मुंडा, जमील अख्तर, सज्जाद अंसारी, सुरेश बैठा, संजर खान, लाला महली, तरुण पाहन, तस्लीम अंसारी, शमीम, राहुल, लालचंद सोनी, सीताराम, शुकरा उरांव, विनोद साहू, अर्जुन मुंडा, कुलदीप महली, शालिग्राम महतो, राधा नायक, अशोक महतो, बुद्धेश्वर लोहरा, गौरी शंकर महतो, जावेद अख्तर, रामदेव सिंह, अनिता देवी, किरण देवी, बसंती देवी, संजू देवी, फूलमनी देवी, जितेंद्र उरांव, सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response