Blog

बीसीआइ टाइटेनियम की नयी कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, अनुज अग्रवाल बने अध्यक्ष

Share the post

रांची: बीसीआइ टाइटेनियम की नयी कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। शनिवार को स्थानीय होटल में बीसीआइ टाइटेनियम की बैठक में अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव सुदर्शन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अमिताभ भेंगराज को पदभार ग्रहण कराया गया। बीसीआइ के निदेशक शिव कुमार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नये अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। बीसीआइ टाइटेनियम न केवल व्यवसायिक हितों की रक्षा करेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। नयी कार्यकारिणी पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से रेफरेंस व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मेंटर किशोर मंत्री ने नयी कार्यकारिणी टीम को बधाई देते हुए विस्तार से कहा कि किसी भी व्यावसायिक संगठन की सफलता का आधार उसके सदस्यों के बीच मजबूत रेफरेंस नेटवर्क, आपसी विश्वास और निरंतर संवाद होता है। बीसीआइ टाइटेनियम ने अब तक जिस तरह व्यवसायिक सहयोग और नेटवर्किंग की संस्कृति को विकसित किया है, उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। हर सदस्य को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण रेफरेंस साझा करने चाहिए। इससे न केवल व्यक्तिगत व्यापार को लाभ होगा, बल्कि संगठन की साख और प्रभाव भी बढ़ेगा। किशोर मंत्री ने यह भी कहा कि नई कार्यकारिणी को नवाचार, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए सदस्यों के बीच सहभागिता बढ़ानी चाहिए। नियमित बैठकें, प्रशिक्षण सत्र और नेटवर्किंग कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम अपने नेतृत्व में बीसीआइ टाइटेनियम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
बैठक में प्राइम सर्कल प्रोग्राम के तहत आरपीएम धुरंधर टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं, रनर टीम श्यामा हैप्पी ग्रीन रही। इसके पूर्व बीसीआइ टाइटेनियम की निवर्तमान अध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस अवसर पर बीसीआइ के प्रबंध निदेशक धीरज ग्रोवर, शिव कुमार, रमेश कुमार, नीतिन प्रसाद, शिल्पी केजरीवाल, डॉ शिप्रा साह, बिरेंद्र रोहतगी, सुमित मुंजाल, उत्सव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Response