दिवगंत शीबू सोरेन को भारत रत्न और भव्य मूर्ति लगाने की मांग मुस्लिम मजलिस उलेमा ने की


रांची:दिवगंत शीबू सोरेन को भारत रत्न और राज्य में भव्य मूर्ति लगाने की मांग आज 6 अगस्त 2025 को मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड ने की। मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े नेता आंदोलनकारी जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी धर्म को लेकर चलते थे आज वो हम सबके बीच नहीं रहे।
ऐसे महान नेता दिवगंत शीबू सोरेन को भारत रत्न और राज्य में भव्य मूर्ति लगाने की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी, क़ाज़ी उजैर, कारी जान मोहम्मद, मौलाना तौफीक अहमद कादरी और पुष्कर महतो, शोएब अंसारी थे। मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी ने कहा कि आज झारखंड नहीं पूरा देश शिबू सोरेन को याद कर रहा है। शिबू सोरेन जैसे महान नेता जो पूरे देश के आदिवासियों के महानायक और आदिवासी जोलहा, कोल्हा भाई भाई के नारे और साथ लेकर चलने वाले ऐसे महानायक को हम श्रद्धांजलि देते हैं। और अपने दुख का इजहार करते हैं। ऐसे महान नेता को भारत रत्न और भव्य मूर्ति लगाने की हम सरकार से मांग करते हैं। अगर पैसे की जरूरत पड़ती है तो हम झारखंडवासी चंदा भी देने को तैयार है, लेकिन उनका भाव मूर्ति लगाई जाए। वही झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा के शिबू सोरेन महाजन प्रथा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया और संघर्ष किया। 1973 में झामुमो बनाकर झारखंड को एकत्रित किया। हम 1995 से उनके साथ रहे। हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी के गजट नोटिफिकेशन जारी करें और आंदोलनकारी के लिए कॉरिडोर का निर्माण होनी चाहिए।
