रांची में 4 से 7 बजे तक होगा मॉक ड्रिल, बंद रखें घरों की बत्ती : DC


Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रांची डीसी और DIG सह एसएसपी ने मीडिया को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी। मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया रांची में कल यानी सात मई को पांच जगहों को मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया है। इसमें एक जगह पर मॉक ड्रिल किया जाएगा जो तीन घंटे का होगा। दिन के चार बजे से शाम सात बजे तक मॉक ड्रिल किया जाएगा। जिस क्षेत्र में मॉक ड्रिल होगा वहां पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आम लोगों से अपील की जाएगी कि इस दौरान वह अपने घरों की लाइट पूरी तरीके से बंद रखें। यह पूरी तरीके से सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन के नेतृत्व में मॉक ड्रिल किया जाएगा। वहीं DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल सिर्फ रिहर्सल है। लोगों को पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी कि वह प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें। अगर भविष्य में अगर किसी प्रकार की युद्ध की स्थिति का सामना देश को करना पड़े तो यह स्थिति में इन सभी चीजों का उपयोग किया जा सके।
