मो असलम (वार्ड नं 22)ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त


रांची: (आदिल रशीद) रांची नगर निगम क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं ने जिस जागरूकता, एकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। इस अवसर पर रांची शहर के समाजसेवी सह वार्ड 22 के प्रत्याशी मो असलम ने सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मत में निहित होती है, और हमारे वार्ड के लोगों ने इसे सत्य सिद्ध कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि एक जागरूक समाज का भी परिचायक है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की एकता और जागरूकता भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संदेश देती है। कुल मिलाकर यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और जन उत्साह से परिपूर्ण रहा, जिसने क्षेत्र की लोकतांत्रिक परंपरा को और अधिक सुदृढ़ किया।









