HomeAll India Newsआलिम-फाजिल की मान्यता बीए-एमए के समकक्ष करने की मांग को लेकर CM से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे
आलिम-फाजिल की मान्यता बीए-एमए के समकक्ष करने की मांग को लेकर CM से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे


रांची : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान मंत्री तिर्की ने झारखंड राज्य में आलिम और फाजिल की डिग्री को क्रमशः बीए और एमए के समकक्ष मान्यता देने और इसी आधार पर सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग रखी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, और पूर्व विधायक पूर्णिमा निरंजन सिंह भी मौजूद थीं।
बैठक में अल्पसंख्यक मध्य विद्यालयों में नियुक्तियों के अनुमोदन सहित कई अन्य शिक्षा-संबंधी मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

You Might Also Like
उमरा से वापसी पर मुहम्मद तौहीद के द्वारा दावत का आयोजन
रांची: (आदिल रशीद), उमरा से वापसी पर अपनी हैसियत के हिसाब से मिलने आने वालों के लिए दावत देना सुन्नत...
झारखंड में पहला रोबोटिक सर्जरी उपलब्ध, 150 बेड, 4 मॉड्यूलर ओटी , 8000 स्क्वायर फीट का आईसीयू , 20 बेड का एनआईसीयू के साथ झारखंड के लोगों के लिए उपलब्ध
oplus_3145728 एम एस मेमोरियल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आलम हॉस्पिटल का एक यूनिट का उद्घाटन आज रांची : एम एस मेमोरियल...
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नौशीन खान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का उत्साहपूर्ण साथ जमशेदपुर: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग...
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में 2026 एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी
रांची : इवफ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड 2026 एडमिशन प्रॉस्पेक्टस आज जारी किया गया. मीडिया और प्रेस को संबोधित करते हुए, विश्वविद्यालय...







