मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड तंजीम के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम के कार्यों की प्रशंसा की, कहा

झारखंड तंज़ीम ने राष्ट्रीय वयोंश्री योजना अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा वृद्ध नागरिकों को निशुल्क व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण वितरण किया

रांची : झारखंड तंज़ीम ने राष्ट्रीय वयोंश्री योजना अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा वृद्ध नागरिकों को निशुल्क व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण वितरण का आयोजन झारखंड तंजीम रांची महानगर कार्यालय, थर्ड स्ट्रीट हिंद पीढ़ी रांची में आयोजित किया. इस कार्यक्रम में कुल 70 जरूरतमंद लोगों के बीच व्हीलचेयर,कान मशीन,कमर बेल्ट, कुशन, घुटना बेल्ट, छड़ी का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुफ़्ती कमरे आलम के तिलावते कुरान से हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार और विशिष्ट अतिथि शमशेर आलम उपाध्यक्ष झारखंड आयोग थे

. इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा झारखंड तंजीम कमेटी के लोगों को बहुत-बहुत मुबारकबाद विशेष कर झारखंड पंजीयन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम को उन्होंने बधाई दी, उन्होंने जरूरतमंद लोगों को सहारा देने का काम किया . उन्होंने कहा जरूरतमंद लोगों के बीच जब किसी को सहारा दिया जाता है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है. डॉ इरफान ने कहा सेवा भाव सबको करना चाहिए इस तरह का कार्यक्रम दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम है.

उन्होंने कहा कि झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार अच्छा काम कर रहा है झारखंड नें पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसे देश मे झारखंड को नंबर एक करना है.. उन्होंने कहा कि जल्द ही झारखंड के सभी जिलों में रिहैब सेंटर की स्थापना की जाएगी इसमें दिव्यांगों या जरूरतमंदों की सभी आधुनिक सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस मौके पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि शमशेर आलम, उपाध्यक्ष झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि झारखण्ड तंजीम एक सामाजिक संस्था है जो शुरू से शिक्षा,

खेल स्वास्थ्य और सामाजिक काम करते रहे हैं इसी के तहत दिव्यांगों के बीच जो जरूरतमंद है उनके बीच व्हीलचेयर,कान का मशीन, कमर बेल्ट,घुटना बेल्ट, छड़ी समेत कई चीजों का वितरण किया जा रहा है इस मौके पर अरशे आलम उर्फ पप्पू तनवीर आलम अध्यक्ष वीकर सोसाइटी, फहीमुद्दीन सरवर,मुफ्ती कमरे आलम, कारी अंसार उल्लाह महबूब हुसैन, बंटी,अतिकुर रहमान पूर्व पार्षद जमील अख्तर,एजाज आलम, शाहबाज आलम समेत कई लोग मौजूद थे. यह जानकारी झारखंड तंजीम के प्रवक्ता डॉक्टर फिरोज अहमद ने दी







