All India NewsBlog

मस्जिद जाफरिया के इफ्तार पार्टी में भाईचारे का संदेश

Share the post

रांची: मस्जिद जाफरिया रांची के इफ्तार पार्टी में भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मस्जिद में पूरे एक महीना इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर दिन किसी ना किसी कि तरफ से रहता है। बुधवार 18 मार्च 2026 को समाजसेवी और रांची के प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय सैयद अनवर हुसैन, अधिवक्ता स्वर्गीय सैयद यावर हुसैन और उनके भाई स्वर्गीय सैयद तनवीर अनवर के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया, यह इफ्तार रांची का एकता का प्रतीक है जो वर्षों से चला आ रहा है और पहले उनके घर पर आयोजित किया जाता था। ।

जिसमे रांची शहर के मशहूर आलिम ए दीन मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने सभी रोजेदारों के साथ राज्य की खुशहाली अमन व सलामती के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज हर तबके के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। मौलाना तहजीबुल हसन ने रोजा कि अहमियत को बताया। सैयद फ़राज़ अब्बास ने बताया कि मस्जिद जाफरिया के लोगों के द्वारा रमजान के पूरे महीना इफ्तार का आयोजन किया जाता है। जहां हर दिन सैंकड़ों रोजेदार इफ्तार में शामिल होते है। सामूहिक इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है। इफ्तार के बाद स्वर्गीय सैयद अनवर हुसैन और स्वर्गीय सैयद यावर हुसैन सैयद तनवीर अनवर की याद में मजलिस इसाले सवाब का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित किया। मौके पर सैयद फराज अब्बास, जेपीएससी के जमाल अहमद, अल्पसंख्य आयोग के सदस्य वारिश कुरैशी, लहू बोलेगा के नदीम खान, महफूज आलम, सैयद शाहरुख हसन रिजवी, सैयद अता इमाम रिजवी, अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष इबरार अहमद, सैयद हसनैन जैदी, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Response