चंदवा में 16 अप्रैल को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, टूट सकते हैं पुराने सभी रिकार्ड


कैबिनेट मंत्री हाफ़िज़ुल हसन अंसारी साहब करेंगे उद्घाटन और रक्त दाताओं को करेंगे सम्मानित
आदिल रशीद
आज चंदवा में झारखंड अंजुमन लातेहार के बैठक में लिया गया निर्णय
आज 29/03/2026 दिन रविवार को मदरसा खैरूल उलूम चंदवा में एक अहम बैठक हुवा जिस में चंदवा में मेगा ब्लड कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें सामिल होने के लिए माननीय मंत्री श्री हाफिजुल हसन अंसारी साहब ने सहमति दे दी है बैठक को संबोधित करते हुवे झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने कहा कि राज्य में खून की कमी है आए दिन लोग खून के लिए हॉस्पिटलों के चक्कर लगा कर परेशान होते है इस लिए आम लोगों गरीबों मरीजों की मदद के लिए खून की जरूरत को पूरा करने के यह प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा की लातेहार के युवा तैयार है यह बहुत ही बड़ा ब्लड कैंप होगा हम प्रयास कर रहे हैं की अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर हो बैठक में रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए एक कमिटी का भी गठन किया गया है जिसमे कई प्रभाव शाली लोगों का नाम है








