HomeRanchi Newsमौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और ईमामुद्दीन सकाफी ने किया मोअज्जम हज उमरा ट्रैवल कार्यालय का उद्घाटन
मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और ईमामुद्दीन सकाफी ने किया मोअज्जम हज उमरा ट्रैवल कार्यालय का उद्घाटन
रांची: राजधानी रांची के इकरा मस्जिद चौक स्थित गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में हज उमरा जाने वाले यात्रियों के लिए मोअज्जम हज उमराह टूर ट्रैवलस कार्यालय का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन एदारा ए शरिया झारखंड के नाजिम आला दर्जनों संस्था के संरक्षक हज़रत मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और ट्रेवल्स के निदेशक ईमामुद्दीन सकाफी ने किया। इस मौके पर मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि मोअज्जम हज् उमराह टूर ट्रैवल कार्यालय खुल जाने से रांची और आसपास जिला के लोगों को दिक्कत नहीं होगी। इस ऑफिस में संपर्क कर हज उमरा पर जा सकते हैं। यहां सारी सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर रांची कार्यालय के निदेशक मो नईम अख़्तर ने कहा कि आज रांची ऑफिस का उद्घाटन हुआ है। हम बोलने से ज्यादा काम पर विश्वास रखते हैं। अब हज यात्रियों को लिए कोई दिक्कत नहीं होगी ।हज यात्रियों के लिए यहां से सभी सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मौलाना वारिश जमाल, मुफ्ती जमील मिस्बाही, कारी जावेद, हाजी नूर मोहम्मद, मो नईम अख़्तर, फहीम अख़्तर, मो असजद अताई, अरशद अताई, औरंगजेब, कारी शमशेर, मौलाना जब्बार, हाफिज मुबीन, मौलाना नसीम, कारी अय्यूब, मौलाना शमशाद, मौलाना नेजामुद्दीन समेत कई लोग थे।

You Might Also Like
मस्जिद जाफरिया में हज ट्रेनिंग कैंप हज अरकान की दी जानकारी
रांची: मस्जिद जाफरिया रांची में इस्लामिक टूर एंड ट्रेवल्स लखनऊ की ओर से हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया।...
11 मई को तहफ्फुज औकाफ कॉन्फ्रेंस स्थगित
oplus_3145728 अल्पसंख्यक अधिकार मंच देश के सेना एवं भारत सरकार के साथ खड़े है: मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर रांची: तहफ्फुज औकाफ...
धारा 163 लागू, 60 दिनों के लिए, जाने किया है धारा 163
रांची में बिना इजाजत धरना-प्रदर्शन पर रोक रांची। प्राप्त सूचनानुसार कतिपय संगठनों/दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि किए जाने...
معروف عالمِ دین مولانا غلام محمد وستانوی کے سانحۂ ارتحال پر جمعیۃ علماء جھارکھنڈ کا اظہارِ تعزیت
معروف عالمِ دین مولانا غلام محمد وستانوی کے سانحۂ ارتحال پر جمعیۃ علماء جھارکھنڈ اپنے گہرے دکھ اور غم کا...