बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस


भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता है। इन सब कारणों से भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है और निवेशकों के निवेश के लिए फैसले लेना मुश्किल हो गया है। हालांकि, बंधन लाइफ इंश्योरेंस का मानना है कि ऐसे समय में निवेशकों के लिए अच्छे अवसर भी उभरते हैं।
बंधन लाइफ में इक्विटी प्रमुख अविनाश अग्रवाल ने कहा, “सबसे जरूरी है अनुशासन बनाए रखना, और बाजार की स्थिति चाहे जैसी भी हो, नियमित रूप से निवेश करते रहना, ताकि समय के साथ लागत संतुलित हो सके। श्री अविनाश के अनुसार, पिछले 15 महीनों में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छा-खासा सुधार देखने को मिला है, जिससे उनकी वैल्यूएशन अब अधिक संतुलित हो गई है। वित्त वर्ष 27 के लिए आय के अनुमान पहले ही कम किए जा चुके हैं, ऐसे में यह सेगमेंट मध्यम से लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना पेश करता है। उन्होंने कहा कि हालांकि पी/ई रेशियो अभी भी ज्यादा लग सकते हैं,, लेकिन इसे ग्रोथ के साथ देखकर समझना चाहिए। पीईजी आधार पर मिड-कैप, लार्ज-कैप की तुलना में अधिक आकर्षक नजर आते हैं।







