कई समर्पित रक्तवीर को सम्मानित किया गया


कार्यक्रम में लहू बोलेगा द्वारा रक्तदान-महादान पर समृद्ध जनजागरुकता पर्चा का लोकार्पण कैप्टन साहब,मैड़म जज साहिबा और अतिथियों के द्वारा हुआ
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन एवं उत्कृष्ट मानवीय सेवा की भूमिका में समर्पित रक्तवीर कैप्टन डॉ सुरेश कुमार सैनी(252 बार के विश्व रिकॉर्डधारी रक्तदाता),करनाल,हरियाणा एवं जिला उपभोक्ता आयोग जज,जमशेदपुर की श्रीमति अर्पणा मिश्रा,26 बार की रक्तदाता सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं उत्कृष्ट मानवीय सेवा की भूमिका में समर्पित रक्तवीर श्रीमान आईएएस उत्कर्ष कुमार के सम्मान में आज रांची प्रेस क्लब में “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची द्वारा दोपहर में आयोजित हुआ।जिसमें इन व्यक्तित्व का सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने किया जबकि स्वागत रक्तवीर पॉवेल कुमार,संचालन इंजीनियर रक्तवीर शाहनवाज़ अब्बास,धन्यवाद ज्ञापन रक्तवीर सपन कुमार महतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु थे वहीं विशिष्ट अतिथि रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ संपादक शम्भूनाथ चौधरी, झारखंड विधानसभा के पीआरओ सरफ़राज़ अहमद, झारखंड सरकार के एक्सक्यूटिव इंजीनियर नसीम अली,दीपशिखा की क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा वत्स उपस्थित थी।
हॉल में थैलेसीमिया पीड़ितों एवं परिजनों ने सभी अतिथियों को बुके/पुष्प एवं झारखंडी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

कैप्टन डॉ सुरेश कुमार सैनी साहब को लहू बोलेगा के नदीम खान,उपस्थित अतिथियों एवं टीम के लोगों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, वहीं जमशेदपुर की जिला उपभोक्ता जज अर्पण मिश्रा जी को थैलेसीमिया के पीड़ित परिजनों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लहू बोलेगा द्वारा रक्तदान-महादान पर समृद्ध जनजागरुकता पर्चा का लोकार्पण कैप्टन साहब,मैड़म जज साहिबा और अतिथियों के द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में सभी के लिए ख़ून बनाने वाली सामग्री अजवा खजूर देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ित परिजनों में संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,सोना सिंह,पुनिया उरांव, स्टैबल पीड़ितों में सोनम कुमारी,साक्षी सिंह,अनीस टोप्पो,प्रगति प्रकाश,बरखा लिली बाड़ा सहित लहू बोलेगा के बुलंद अख़्तर,साज़िद उमर,मो तौहीद,मो बब्बर,विवेक कुमार, दीपक आदि शामिल थे।
“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








