All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

मत्स्य उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएं, खुशहाली लाएं: शिल्पी नेहा तिर्की

Share the post

मात्स्यिकी विषयक कार्यशाला-सह-संगोष्ठी आयोजित, वेद व्यास आवास योजना के 246लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण, 540लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित

रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) द्वारा मंगलवार को मात्स्यिकी विषयक कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, धुर्वा (रांची) में किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के वेद व्यास आवास योजना के 246 लाभुकों के बीच 470.352 लाख के कार्यादेश का वितरण शिल्पी नेहा तिर्की (मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग) द्वारा किया गया।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वेद व्यास आवास योजना ऐसे मत्स्य कृषकों को प्रदान किया जाता है जो कच्चे मकानों में निवास करते हैं एवं जिन्हें पूर्व में किसी भी प्रकार के सरकारी आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उन मत्स्य कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में उन्नति हेतु वेद व्यास आवास योजना प्रदान किया जाता है।
कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का उद्घाटन विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।
मंत्री द्वारा वेद व्यास आवास के लाभुकों के साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा कार्य के बारे में जानकारी ली गई एवं उनको प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर श्रीमती तिर्की ने कहा कि मत्स्य उत्पादन में झारखंड आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने मत्स्य निदेशालय की गतिविधियों की सराहना की। मंत्री ने मत्स्य कृषकों से झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आप निर्भर बनाने और खुशहाली लाने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभुकों के बीच राज्य के विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 540 लाभुकों के बीच 964. 37 लाख रुपए की परिसम्पत्तियों का वितरण भी किया गया। परिसम्पत्तियों में चार पहिया पिकअप-वैन, तिपहिया वाहन आईस बाक्स के साथ, केज हाऊस, मोटर चालित नाव, गिल नेट, लाईफ जैकेट, समेकित मछली पालन, अन्तर्गत बत्तख एवं फीड का वितरण, ग्रो आउट, बायोप्लॉक तालाब एवं फ्लोटिंग जेट्टी आदि का वितरण किया गया।
राज्य के प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के लाभुकों के बीच भी परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी 24 जिलों के लाभुक ऑनलाईन कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े रहे।
मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभागीय सचिव अबू बकर सिद्धीख, पी., मत्स्य निदेशालय के निदेशक डाॅ.एचएन द्विवेदी, राजीव रंजन तिवारी, उप सचिव, अमरेन्द्र कुमार (संयुक्त मत्स्य निदेशक) मनोज कुमार ठाकुर, (उप मत्स्य निदेशक), शंभु प्रसाद यादव (उप मत्स्य निदेशक), संजय कुमार गुप्ता (उप मत्स्य निदेशक), रवि रंजन कुमार (उप मत्स्य निदेशक), सभी जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक मत्स्य निदेशकगण, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रांची एवं मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, रांची के सभी कर्मचारीगण एवं विभिन्न जिलों से आये हुये वेद व्यास आवास योजना के लाभुक व काफी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

Leave a Response