“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन को रांची सदर अस्पताल ने छठी बार सम्मानित किया..


आज रांची जिला अस्पताल/सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची के द्वारा रांची जिलें के दर्ज़नों रक्तदान आयोजकों/रक्तदान संगठनों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्मान समारोह-2025 में सदर अस्पताल ऑडिटोरियम, रांची में सम्मानित किया गया।
वहीं “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची को भी इस वर्ष भी छठी बार संस्थापक रक्तवीर नदीम खान को रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा,ईएनटी प्रभारी डॉ प्रीतिश प्रमेय,डॉ अखिलेश झा,पैथोलॉजी प्रभारी वेणु वंदना ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

“लहू बोलेगा” बेहद अभारी है सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार सर और डॉ उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह सर समेत सदर अस्पताल रांची एवं सदर ब्लड बैंक की पूरी टीम का।
लहू बोलेगा के नदीम खान,सनम करीम खान, अकरम राशिद,बुलंद अख़्तर सम्मान समारोह में शामिल थे।








