All India NewsBlogRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने व्यक्त किया गहरा शोक

Share the post

राँची, 04 अगस्त 2025,
झारखंड के जनक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने एक आपात बैठक बुलाकर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा में शामिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (+2 संवर्ग) के द्वारा दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि अर्पित की गई।
मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद, विजय बहादुर सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि झारखंड आंदोलन के जनक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी शिबू सोरेन जी का संपूर्ण जीवन झारखंड के आदिवासी, मुलवासी समाज, गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में जो ऐतिहासिक भूमिका निभाई, उसे युग-युग तक याद किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक जीवन में संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा की एक मिसाल कायम की जिसकी पूर्ति असंभव है।
मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है। उनके विचार, योगदान और संघर्षों को हमेशा याद किया जाएगा।
शोक व्यक्त करने वालों में मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद, विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास, आशुतोष कुमार, मक़सूद जफर हादी, राकेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, सुमेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, मो० फखरुद्दीन, शहजाद अनवर, पंकज कुमार, संजय कुमार, ब्रजेश मिश्रा, रमापति पांडेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Response