All India NewsBlogJharkhand News

झारखंड के डॉ.हन्जला हयात नई दिल्ली में हुए सम्मानित, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए मिला प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड

Share the post

रांची। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड के चतरा निवासी उभरते चिकित्सक डाॅ.हन्जला हयात को नई दिल्ली में प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉ.हयात राजधानी रांची के पिस्का-नगड़ी स्थित एक्सीलेंस डेंटल केयर क्लिनिक के संचालक हैं। उन्हें रिस्पांसिबिलिटी ऑफ मेडिकल डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली के होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित एक समारोह में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्हें बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर द्वारा प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।


गौरतलब है कि डॉ.हयात प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के दंत चिकित्सक हैं।
उन्होंने इस पुरस्कार का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके पिता मोहम्मद कलीमुद्दीन साहब और माता हलीमा खातून हमेशा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि मेहनत और लगन के बलबूते हर मुकाम हासिल की जा सकती है।


पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक शिक्षित हों। आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षित करें। डॉ.हन्जला ने कहा कि दांतों की समुचित देखभाल जरूरी है। नियमित रूप से दांतों और मसूढ़ों की जांच कराते रहें। खैनी व अन्य तंबाकू उत्पादों से परहेज करने की अपील की।
डॉ.हन्जला को पुरस्कार प्राप्त होने पर डॉ.आशीष(नई दिल्ली), डाॅ.किरण (रांची), डाॅ.संजय सिंह (अमृतसर),डाॅ.तंजीम, रांची,डाॅ.हुजैफा चतरा, सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आदिल रशीद सहित उनके परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने बधाई दी।

Leave a Response