All India News

‘माय स्टेट ऑन माय प्लेट’ थीम पर राष्ट्रीय कुकरी प्रतियोगिता “कहीं गुम ना हो जाएं – सीजन 8” में झारखंड की बेटी अंजू श्रीवास्तव ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ मिठाई पुरस्कार’

Share the post

गिरिडीह, झारखंड।

भारत की खोई और भुला दी गई क्षेत्रीय पाक विधाओं को बढ़ावा देने, पुनर्जीवित करने और संरक्षित करने की परिकल्पना के साथ, ‘माय स्टेट ऑन माय प्लेट थीम पर आधारित राष्ट्रीय कुकरी प्रतियोगिता ‘कहीं गुम न हो जाएँ – सीजन 8 ‘का भव्य ग्रैंड फ़िनाले पंजीकृत एनजीओ लेट्स गिव बैक द्वारा होटल रेडिसन, कौशांबी, गाजियाबाद में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
जिसमें गिरिडीह के चिरैया घाट रोड की रहने वाली अंजू श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मिठाई का पुरस्कार “पांच पंचासत रत्न बर्फी” बनाकर किया हासिल। इस मिठाई में 55 प्रकार के सामग्री से बनाया गया। एवं साथ ही साथ उनके द्वारा बनाई गई सभी झारखंड के आदिवासी पौष्टिक व्यंजनों को उनके औषधीय गुण के कारण अत्यंत सरहाना मिली सभी जजों द्वारा बेहद पसंद किया गया और उसमें चौथे स्थान पर रही। वहीं अंजू श्रीवास्तव झारखंड के गिरिडीह जिला के चिरिया घाट की रहने वाली है, जिन्होंने “शेफ ऑफ सूरत” का खिताब अपने नाम किया तथा लजा प्लेटफार्म मुबंई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थय वर्धक मिठाई प्रतियोगिता ” सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ मिठाई ” में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस आयोजन में देश भर से पाक कला प्रेमी और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। स्वर्गीय श्रीमती बबीता सक्सेना द्वारा स्थापित यह वार्षिक प्रतियोगिता अब उनके पति कर्नल अतुल सक्सेना द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में भारत और कनाडा के 20 स्थानों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 50 प्रतियोगियों ने इंडियन क्यूलिनरी इंस्टीट्यूट, नोएडा में आयोजित लाइव कुक-ऑफ में प्रतिस्पर्धा रही।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित पाक विशेषज्ञों की ज्यूरी-शेफ वैभव भार्गव, शेफ विमल धर और शेफ विशालदीप बाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर पद्म श्री सम्मानित शेफ संजीव कपूर अपनी पत्नी अलयोना के साथ, प्रसिद्ध खाद्य इतिहासकार डॉ. पुष्पेश पंत, देश भर से लगभग 50 विशिष्ट शेफ तथा भारत सरकार के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे वर्ष चलने वाले इस आयोजन का संचालन राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक रीना मुखर्जी के नेतृत्व में तथा कर्नल अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Response