झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों एवं परिजनों के संग झारखंड सरकार का आभार प्रकट बैठक हुआ


आज झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में रिसालदार बाबा बैंकेट हॉल,डोरंडा, रांची में झारखंड भर के थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों की झारखंड राज्यस्तरीय बैठक हुई जिसमें झारखंड सरकार का आभार प्रकट कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वैच्छिक संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के संस्थापक एवं राज्य कॉर्डिनेटर रक्तवीर नदीम खान ने किया।

झारखंड के इतिहास में पहली बार रक्त विकार रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों पर झारखंड विधानसभा के संरक्षण,झारखंड सरकार के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा के पटल पर कांग्रेस विधायक दल के नेता माननीय विधायक प्रदीप यादव जी ने यह मानवीय एवं अति संवेदनशील मामला बेहद मजबूती से उठाया जिससे झारखंड के पीड़ितों/परिजनों के लिए झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय ने सराहनीय पहल करते हुए एक महीनें के अंदर में थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया एवं रक्तदान पर सभी स्तर के हर कार्यों को अंज़ाम दिया जाएगा।

जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोदय, माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय,झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता माननीय प्रदीप यादव जी,झारखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय रविंद्रनाथ महतो,झारखंड विधानसभा के सभी माननीय सदस्य, झारखंड सरकार एवं सत्ताधारी पार्टी का आभार प्रकट करते हुए सभी ने एक दूसरे के ख़ुशी में मिठाई खिलाई।
झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पर झारखंड सरकार एवं झारखंड विधानसभा के माननीय,झारखंड के सांसद एवं अन्य को पूर्व के दिए थैलेसीमिया पर दो मेमोरेंडम के 14 एवं 08 सूत्री मांगपत्र एवं झारखंड रक्तदान पर 19 सूत्री मांगपत्र को आभार कार्यक्रम में पढ़ा गया।
आभार प्रकट कार्यक्रम में वहीं दो थैलेसीमिया पीड़ित का जन्मदिन मनाया गया जिसमें 19 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित स्नातक छात्रा सोनम कुमारी(रातू,रांची) एवं 05 वर्षीय थैलेसीमिया छात्र असद अफ़सर(इरबा,रांची) का केक काटकर सभी ने मिठाई खिलाई।
झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों/परिजनों को संगठित कर शुरुआत करने वाले स्वर्गीय हुई थैलेसीमिया पीड़ित के पिता रांची के हॉकर बजरंगी भुंइया(चुटिया,रांची),55 वर्षीय सिकल सेल पीड़ित गार्ड मो शमशुद्दीन(कडरू,रांची) एवं थैलेसीमिया पीड़ित की गृहणी माँ देवकी देवी(रातू,रांची) को शॉल के उठाकर सम्मानित किया गया।
थैलेसीमिया/सिकल सेल के पीड़ितों का अस्थाई भारतीय रेलवे कॉन्सेशन पास वितरित किया गया।
भारत सरकार के द्वारा एनपीए योजना के तहत 50 पीड़ितों के जीविकोपार्जन/छात्रवृत्ति का आवेदक बनाया गया(इस स्कीम के तहत 13 वर्ष के पीड़ितों के ऊपर लोगों को दो साल में 80,000 की राशि दी जाती है)
थैलेसीमिया/सिकल पीड़ितों का दिल्ली अपोलो एवं शोनित फाउंडेशन एवं लहू बोलेगा के द्वारा पीड़ितों/पीड़ित के भाई/बहन/माँ/बाप का एचएलए टेस्ट/बोन मैरो टेस्ट दो कैम्प में 19 पीड़ितों का मैच हुआ जिसकी आज घोषणा की गई।जल्द झारखंड सरकार,भारत सरकार,सीसीएल,एनजीओ के सहयोग से बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा।
वहीं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का 21 सदस्यीय टीम का पुनर्गठन हुआ,जिसमें पुरुष संयोजक संयोजक संजय टोप्पो एवं महिला संयोजक देवकी देवी हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) झारखंड के राज्य सचिव कॉमरेड प्रकाश विप्लवी थे।
कार्यक्रम में नदीम खान,संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,सुरंजन बाड़ा,अजित मिश्रा पंडित जी,फरिहा बिलकिस,पुनिया उरांव, जयनाथ महतो,तरन्नुम प्रवीण,मोना सिंह,बृजेश कुमार,सोनम कुमारी,प्रगति प्रकाश,साक्षी सिंह,लकी उरांव,ऐलेक्स टोप्पो,इम्तियाज अहमद,अकरम राशिद,शाहनवाज़ अब्बास,सानिया आदि सैकड़ों परिजन शामिल थे।








