latest posts

All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली स्वीकृत किए जाने पर कांग्रेस भवन में मनाया गया जश्न, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र: सुबोधकांत सहाय

Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्री परिषद की बैठक में पेसा नियमावली के गठन को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने नगाड़े की थाप पर खुशियों का इजहार किया। मौके पर श्री सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने झारखंडी अभिरुचि के अनुरूप आदिवासी समुदाय और विशेष कर ग्राम सभा को सशक्त करने की दिशा में ठोस पहल की है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में कई उल्लेखनीय कार्यों को धरातल पर उतरने में सफल रही है। उनके नेतृत्व में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कांके के विधायक सुरेश बैठा,रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, आलोक दुबे, अंगद, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ,ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, रीता चौधरी, विजय शंकर नायक, कमिश्नर मुंडा, सुल्तान मलिक सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Leave a Response