झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद के बड़े भाई का निधन


रांची: झारखंड आंदोलनकारी नेता आजम अहमद के बड़े भाई अलाउद्दीन अंसारी का आज निधन हो गया। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजी’उन। वह अपने घर पर असर नमाज़ के बाद सीने में दर्द की शिकायत पर अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल लाने के क्रम में उनका इंतकाल हो गया। ज्ञात होके अलाउद्दीन अंसारी कांग्रेस से जुड़े रहें और ज्ञान रंजन के समय में उनका कांग्रेस से गहरा रिश्ता रहा। वह अंजुमन इस्लामिया रांची के पूर्व महासचिव भी रहे और कई संस्था के सरपरस्त भी रहे हैं। वह अपने 7 भाइयों में बड़े थे। वह अपने पीछे दो बेटा आफताब आलम और महताब आलम समेत सात बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। आजम अहमद ने कहा के बड़े भाई के चले जाने से आज हम यतीम हो गए। उनकी सरपरस्ती हमेशा मेरे साथ रहती थीं। वह हमें नेक मशवरा दिया करते थे। सभी भाइयों को लेकर चलते थे। भाइयों में सरफराज अहमद, मोहम्मद इस्लाम, रोशन तस्लीम, आजम अहमद, मोहम्मद रिजवान, शामिल है।
नोट: मिट्टी मंजिल 5 अक्टूबर 2025 बाद नमाज़ जोहर मनी टोला कब्रिस्तान डोरंडा में होगी








