झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों संग रक्तवीर एवं सामाजिक चिंतकों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी से मिले


झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों संग रक्तवीर एवं सामाजिक चिंतकों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी से मिलने उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास गया हुआ था मगर माननीय की अनुपस्थिति में माननीय के पुत्र सनातन मरांडी जी से सकारात्मक एवं गंभीरतापूर्वक चर्चा कर दो स्मार-पत्र दिया गया।

(एक थैलेसीमिया पर दूसरा रक्तदान के नीति/निर्धारण/क्रियान्वयन/तार्किक/व्यवहारिक नीतियों पर आधारित था) फ़िर पुनः माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान बाबूलाल मरांडी जी से रात में गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई,जिसमें प्रतिनिधि ने अपील की इस ज्वलंत मुद्दें को झारखंड विधानसभा में उठाएं।
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची सहित अस्तित्व अखिल भारतीय बंगला भाषी समन्वय परिषद के प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल में अभिजीत दत्ता,नदीम खान,अभिजीत भट्टाचार्य,पार्थोपति दास गुप्ता,अपर्णा भट्टाचार्य सहित थैलेसीमिया पीड़ित परिजन संजय टोप्पो,संजय महतो,सुरंजन बाड़ा, विनोद बैठा,देवकी देवी, सोनम कुमारी,ललिता कुमारी,सबिता देवी, माजिदन ख़ातून,संगीता देवी शामिल थे।
….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








