जमसा ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया, नवनिर्वाचित पार्षदों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित


रांची: झारखंड मुस्लिम मैन्यूरेटी स्कूल एसोसिएशन (जमसा) द्वारा ईद मिलन समारोह आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का प्रतीक बना। इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी पार्षदों ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं।

उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने की अपील की। साथ ही शिक्षा पर सभी ने जोर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष ने कहा कि ईद मिलन समारोह आयोजित कर समाज में एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेदभाव को समाप्त कर एक-दूसरे को अपनाना ही सच्चे समाज की पहचान है। एसोसिएशन ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को फूल, माला, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें वार्ड परिषद आलिया नाज, गजाला परवीन, फातिमा बेगम, सलाउद्दीन उर्फ संजू, मोहम्मद एहतेशाम, मोहम्मद असलम, फरहानाज उर्फ खालिद उम्र, पप्पू गद्दी, नसीम गाड़ी, जमीला खातून उर्फ रिजवान, सरवर आलम हैं।

एसोसिएशन और स्कूल के मास्टर उस्मान महासचिव जमसा, मसूद कच्छी उपसचिव जमसा, सैयद अंसार उल्लाह अध्यक्ष, मोहम्मद महताब उपाध्यक्ष, मोहम्मद अर्श कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नईम, गुलाम गौस, सलमा अंसार उल्लाह, हिना खान, शान तल्हा मसूद, राज दिलशाद खान, गजाला परवीन, हाफिज अब्दुल कलाम, अकील उर रहमान, राशिद नियाज़, डॉ मोहम्मद अबरार, अकरम नदीम, नसीम अर्श, मोहम्मद अमीर हमजा, तहसीन आलम, मोहम्मद मसीहुद्दीन, अंजुम अशफी, अर्हम मसीह, एम रहमान, सायमा सबा, नुजहत प्रवीण, मोहम्मद नौशाद, सफरीन अली, लुबना फातिमा, शगुफा परवीन, शाबान अहमद, डॉक्टर तल्हा नदवी, सैयद मोहम्मद साजिद, अरबाज रहमान, ईशा परवीन, फरहत हुसैन, अफशान शिरीन, अफसा शिरीन, एमडी महताब, इम्तियाज, डॉक्टर सना जावेद समेत झारखंड मुस्लिम माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन से जुड़े कई लोग मौजूद थे।








