All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

जमीयत उलेमा झारखंड की अपील वोट अवश्य करें: हाजी शाह उमैर

Share the post

रांची। जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव और शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हाजी शाह उमैर ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में सोच-समझ कर जनप्रतिनिधि चुनें। जनता की कसौटी पर खरा उतरने वाले और बेदाग छवि वाले जनप्रतिनिधियों को अवसर दें। आपको जो भी उम्मीदवार अच्छा लगे उसको वोट दें लेकिन वोट अवश्य करें। किसी के कहने किसी के बहकावे में न आए। अपने घर से निकले और वोट अवश्य करें।
हाजी शाह उमैर ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इसलिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। नगर निकाय चुनाव के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है, इसलिए जनप्रतिनिधि चुनते समय सूझ-बूझ से काम लें।
उन्होंने 23 फरवरी (सोमवार) को झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं से बढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।

Leave a Response