ठंड के बढ़ते प्रभाव एवं शीतलहर को देखते हुए वर्ग KG से वर्ग 6 तक की कक्षाएं बंद रखने का आदेश


मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया आदेश
रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षाएं 12 से 14 जनवरी तक बंद
कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का पठन पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 से संचालित करने का आदेश
मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव की चेतावनी के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KG से लेकर वर्ग-6 तक की कक्षाएं दिनांक 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी।
साथ ही कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का पठान पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 से संचालित करने का आदेश भी जारी किया गया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर








