All India NewsBlogJharkhand News

“ऐतिहासिक मेगा रक्तदान-महादान शिविर में थैलेसीमिया/सिकल सेल के पीड़ित बच्चों ने डॉक्टर साहब को “THANK YOU DOCTOR UNCLE” कह कर आभार प्रकट किया”

Share the post

रांची सदर अस्पताल के द्वारा बेहद सरहनीय/साहसिक/मानवीय/ऐतिहासिक मेगा रक्तदान-महादान शिविर पहली बार थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित हुआ जिसमें 102 यूनिट रक्तदान रांची सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टर साहब एवं अधिकारियों/कर्मियों/सप्लायर/वेंडर द्वारा एकत्रित हुआ।

“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के अपील पर
इस सरहनीय कार्य को दृढ़संकल्प के साथ सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक एवं झासा (झारखंड के सरकारी डॉक्टरों का यूनियन) के झारखंड राज्याध्यक्ष श्रीमान डॉ बिमेलश सिंह साहब के बेहद अभारी है जिनके अथक प्रयास एवं जुनून से पहली बार सामूहिक रूप से सदर अस्पताल रांची के डॉक्टरों/कर्मियों/सप्लायर/वेंडर एवं अन्य के द्वारा लाज़वाब रक्तदान शिविर आयोजित हुआ साथ सिविल सर्जन रांची श्रीमान डॉ प्रभात कुमार साहब एवं पूरे अस्पताल प्रबंधन के सामूहिक मानवीय कर्तव्य से ऐतिहासिक कार्य हुआ। जिसके लिए लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन बेहद अभारी है।

आज के मेगा रक्तदान-महादान शिविर में थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीर ने श्रीमान डॉ बिमलेश सर उपाधीक्षक (रांची सदर अस्पताल रांची) एवं श्रीमान डॉ प्रभात सर(रांची सिविल सर्जन) को ग़ुलाब पुष्प एवं पुष्प माला सहित झारखंडी अंगवस्त्र पहनाकर मिठाई और पहाड़ी मंदिर के पुजारी पंडित अजित मिश्रा द्वारा प्रसादी दी गई। श्रीमती डॉ रंजू सिन्हा (प्रभारी,रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक) एवं रक्तदाता डॉक्टर साहब सहित रक्तदाताओं को ग़ुलाब पुष्प और मिठाई खिलाकर “Thank you doctor uncle” पीड़ित बच्चों ने कह कर आभार प्रकट किया।

थैलेसीमिया पीड़ितों के स्टैबल बच्चों में प्रगति प्रकाश,आयुष मिश्रा,राफेल हसन,रौशन कच्छप, टिंकू कुमार,अजीत कच्छप,निर्मल कुमारी एवं परिजनों में पंडित अजित मिश्रा,सीमा देवी, सुजाता कुमारी,फ़रिहाया बिलकिस,बिमला कच्छप,रेशमी तिर्की,सीमा कच्छप,पुष्पा देवी,शिला देवी एवं नदीम खान,इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,महेंद्र कुमार शामिल थे।

….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response