मस्जिद जाफरिया रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन


रांची: मस्जिद जाफरिया रांची में पूरे एक महीना इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर दिन किसी ना किसी कि तरफ से इफ्तार का आयोजन किया जाता है। शनिवार 7 मार्च 2026 को रमजान उल मुबारक के 17 वां रोजा के मौके पर समाजसेवी सैयद समर अली जाफरी के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमे रांची शहर के मशहूर आलिम मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन, राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।

मौलाना तहजीबुल हसन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। रोजेदारों का इफ्तार कराने का स्वाब बहुत है। अल्लाह पाक इफ़्तार कराने वाले शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। सैयद समर अली ने बताया कि मस्जिद जाफरिया के नमाजियों के द्वारा रमजान के पूरे महीना इफ्तार का आयोजन किया जाता है। जहां हर दिन सैंकड़ों रोजेदार इफ्तार में शामिल होते है। सामूहिक इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है। सैयद समर अली ने कहा कि रोजा इफ्तार से पूर्व ईरान की फतह के लिए दुआ की गई। साथ ही अयातुल्लाह खामनाई कि शहादत को याद कर उनके दर्जात बुलंदी की दुआ की गई। इफ्तार के बाद स्वर्गीय सैयद मोहम्मद आबिद हुसैन, स्वर्गीय सैयद क़ैयूम अली और बीबी रेहाना बेगम की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित किया। मौके पर सैयद तनवीर हुसैन सीतामढ़ी, अमोद अब्बास, शैलू भाई, इक़्तेदार हैदरी, प्रोफेसर आगा ज़फ़र, कासिम अली, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।








