जनता के हित में काम नहीं होगा तो ऐसे महागठबंधन का कोई फायदा नहीं : मुस्तफा अंसारी

नगर निकाय चुनाव मे पार्टी मजबूती से उम्मीदवार देंगी : रंजन यादव

रांची :: समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा झारखंड सरकार तत्काल नगर निकाय चुनाव की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए झारखंड के 24 जिला में सदस्य्ता अभियान लगातार चलाए जा रहा है।
पार्टी नगर निकाय चुनाव समेत सभी चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। जल्द ही समाजवादी पार्टी का प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी ने कहा आने वाले नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी का 24 जिलों में विस्तार किया जा रहा है। झारखंड सरकार अवैध माइनिंग पर रोक लगाये, नहीं तो पार्टी सड़क पर जोरदार आंदोलन करेगी। उन्होंने बालू की समस्या पर सरकार को घेरा और कहा कि बालू की समस्या का निदान सरकार करें। इससे लाखो मजदूरों का रोजगार छिन गया है।

समाजवादी पार्टी गांव की ओर चलो अभियान भी चला रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल झारखंड के श्रम मंत्री से मिलकर मजदूरों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन देगा। उन्होंने झारखंड सरकार से लोगों की मूलभूत समस्याओं पर काम करे। इस मौके पर रामप्रसाद गोप जिला अध्यक्ष रांची, सिद्दीक अंसारी युवज़न जिला अध्यक्ष रांची, आसिफ अंसारी, जियाउल हक़, विद्यासागर गोप, शिवदयाल यादव, महेंद्र यादव और गयासुद्दीन अंसारी मौजूद थे।
