All India NewsBlog

झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल के पीड़ितों एवं परिजनों की पीड़ा एवं झारखंड में रक्तदान- महादान के व्यवहारिक/तार्किक मुद्दों पर माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्रीमान संजय सेठ महोदय से मिला।

Share the post

झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल के पीड़ितों एवं परिजनों की पीड़ा एवं झारखंड में रक्तदान- महादान के व्यवहारिक/तार्किक मुद्दों पर माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्रीमान संजय सेठ महोदय से मिला।

भारत सरकार के माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्रीमान संजय सेठ महोदय से रांची स्थित उनके आवास पर आज अहले सुबह झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल पीड़ितों-परिजनों एवं झारखंड के सक्रिय रक्तदान संगठन/आयोजकों/रक्तवीरों सहित सामाजिक चिंतकों का प्रतिनिधिमण्डल 7 सूत्री स्मार-पत्र पर 30 सदस्यीय टीम मिली।


जिसका नेतृत्व लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान,पीड़ितों के संयोजक संजय टोप्पो,देवकी देवी,कोल्हान प्रभारी रक्तवीर सपन कुमार महतो कर रहें थे।

प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक अगुआ/प्रबुद्धजन अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,रांची के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मो रब्बानी,कुड़मी विकास मोर्चा,झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार,झारखंड बीजेपी प्रवक्ता रमाकांत महतो थे।

माननीय केंद्रीय मंत्री सह रांची सांसद श्रीमान संजय सेठ महोदय को झारखंड के स्टैबल थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं झारखंडी अंगवस्त्र भेंट किया गया।

पीड़ितों एवं रक्तदान पर 07 सूत्री स्मार-पत्र में भारत सरकार एवं आपने स्तर से झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल की विभिन्न स्तर की पीड़ा का निदान किया जाए,झारखंड समेत देश भर में रक्तदान-महादान के विभिन्न स्तर के मुद्दें को व्यवहारिक/तार्किक रूप से प्रोत्साहित कर रक्तदान-महादान के अभियान की शुरुआत की जाए।जिसपर माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्रीमान हेमंत सोरेन महोदय को लिखी महत्वपूर्ण चिट्टी झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक दल के नेता श्रीमान प्रदीप यादव महोदय की चिट्ठी भी संलग्न की गई।
रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक एवं रांची रेड क्रॉस सोसाईटी को मानवीय-तकनीकी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित-अत्याधुनिक-व्यवहारिक रूप से गोद लिया जाए।राजधानी रांची समेत झारखंड में रक्तदान-महादान शिविर लगाने हेतु आपने स्तर/भारत सरकार द्वारा सहज़ वातानुकूलित वॉल्वो बस सदर अस्पताल को दान किया जाए।झारखंड समेत देश में सक्रिय नियमित रक्तदाता एवं रक्तवीरों के लिए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतू आयुष्मान से जोड़ने या रक्तवीर स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनाने का अनुरोध करते है,देश में रक्तदान-महादान का ब्रांड एंबेसडर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ सुरेश कुमार सैनी(करनाल,हरियाणा) विश्व रिकॉर्डधारी रक्तदाता जो 252 बार के रक्तदाता को बनाया जाए एवं अन्य मुद्दें शामिल थे।

माननीय ने गंभीरतापूर्वक सभी मुद्दों सहित पीड़ितों/परिजनों से सुना-समझा।माननीय ने कहा कि जल्द इन सभी मुद्दों का निदान किया जाएगा,जिसपर आवश्यक बैठक सुनिश्चित होगी।

प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान,संजय टोप्पो,देवकी देवी,सपन कुमार महतो,पंडित अजित मिश्रा,सुरंजन बाड़ा, संजय महतो,जयनाथ महतो,सोना सिंह,सुजाता कच्छप,रीना सुचित्रा टोप्पो,सोनम कुमारी,साक्षी सिंह,ऐलेक्स टोप्पो,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,फ़राज़ अब्बास,अकरम राशिद एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Response