All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

माननीय महामहिम एवं झारखंड सरकार झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया के लिए नीति बनाएं—-झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन

Share the post

आज झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के तहत झारखंड भर के नज़दीक के जिलों के थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों का झारखंड राज्यस्तरीय न्याय/जनजागरुकता मार्च जयपाल सिंह मुंडा पार्क से झारखंड के राजभवन,रांची में रिमझिम बारिश में भी संपन्न हुआ।

जिसमें रांची,खूंटी,लोहरदगा,रामगढ़, गुमला, हज़ारीबाग,लातेहार,पलामू,बोकारो के पीड़ित एवं परिजन शामिल हुए।

थैलेसीमिया न्याय मार्च का नेतृत्व थैलेसीमिया पीड़ित छात्रा सोनम कुमारी,साकची सिंह,प्रतिज्ञा कुमारी ने किया।

थैलेसीमिया जनजागरुकता एवं न्याय मार्च में राज्य भर से आए हुए पीड़ितों एवं परिजनों की नीतिगत/तार्किक/व्यवहारिक/मानवीय मांगें तख्तियां पर लिखी हुई थी जिसे लेकर कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण मार्च किया।

थैलेसीमिया जनजागरुकता एवं न्याय मार्च की मांगों तख्तियों पर लिखी हुई थी,जिसमें माननीय महामहिम राजपाल महोदय एवं झारखंड सरकार
थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों के लिए अविलंब नीति बनाएं।
“झारखंड में रक्तदान-महादान के जनजागरुकता पर विशेष अभियान चलाएं”
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए राज्यभर में बिन डोनर एवं बिन प्रोसेसिंग चार्ज के सरकारी सहित निजी ब्लड बैंक से ब्लड मिलना व्यवहारिक रूप से सुनिश्चित हो”
झारखंड भर में थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों की लगातार संख्या बढ़ रही है जिसपर सर्वे किया जाए।झारखंड भर हम रक्तदान संगठनों/आयोजकों अनुसार अनुमानित पीड़ितों की संख्या 11000 है,जिसपर ध्यानाकर्षण हो।
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित बच्चों को गोद लें और निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराएं”
“भारत एवं झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित भी स्थाई दिव्यांगता में आते है तो स्थाई भारतीय रेलवे पास निर्गत हो स्थाई दिव्यंजनों के तर्ज़ पर”
“झारखंड में जनजागरुकता हेतू शादी से पहले वर-वधू की रक्त विकार बीमारियों की जांच अवश्य हो”
“पूरे झारखंड में थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए सदर अस्पताल रांची में एक ही डॉक्टर Hematologist “डॉ अभिषेक रंजन,रांची” और एक ही उपचार केंद्र “डे केयर” रांची,जो पूरे झारखंड के लिए व्यवस्था की जाए”
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए 24 घण्टे डॉक्टर साहब की व्यवस्था सुनिश्चित हो”
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए प्रत्येक वर्ष एमआरआई एवं एचपीएलसी टेस्ट निःशुल्क सुनिश्चित हो”
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों का एलएफ़टी/आरएफ़टी/सीबीसी/फेरेटिन की जांच प्रत्येक तीन महीनें में निःशुल्क सुनिश्चित हो”


“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम हो”
“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों के लिए असाध्य रोग में अबुआ स्वास्थ्य योजना/राशनकार्ड योजना/मईया योजना/स्वालंबी-स्वरोजगार योजना/छात्रवृत्ति योजना/इंदिरा आवास योजना का सुनिश्चित रूप से लाभुक बनाया जाए”
समेत दर्जनों व्यवहारिक/तार्किक/मानवीय मांगें थी।

कार्यक्रम में पीड़ितों के परिजन सहित झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन की देवकी देवी,संजय टोप्पो,पूनिया उरांव,प्रगति शुक्ला, रानी कच्छप,सोनम सिंह,सिमा देवी,लखन महतो,बसंत कुमार सहित सैकड़ों पीड़ितों के परिजन एवं पीड़ित थे।
पीड़ित बच्चों में लक्की कुमारी, पूजा कुमारी, रौशन कच्छप,अल्पना कुमारी, टिंकू कुमार, कारण लोहरा,अंबिका कुमारी, दक्ष महतो,मनीष टोप्पो,

पीड़ितों के समर्थन में दिव्यंजनों के मोटिवेटर दिव्यंक राजीव राजू जी,दिव्यंजनों के विशेष शिक्षक राज्याध्यक्ष पॉवेल कुमार,दिव्यंजनों की डॉक्टर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट/सिकल सेल पर कार्यरत डॉ अनुराधा वत्स,पर्यावरण प्रेमी/समाजसेवी रंजीत साहू,रक्तदान आयोजक मेहर खालसा के हर्षवर्धन,आदिवासी अधिकार मंच झारखंड के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के संस्थापक नदीम खान,आरटीआई एक्टिविस्ट अकरम राशिद, रक्तवीर साज़िद उमर,बुलंद अख़्तर आदि शामिल थे।

….झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…
(A यूनिट ऑफ़ “लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन)
संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी।

Leave a Response