रांची अल कुरान अकैडमी में हिफ्ज कुरान की शुरुआत


रांची : आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरेज हॉल में अल कुरान अकैडमी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल कुरान अकैडमी रांची आयशा टॉवर, तीसरी मंजिल, डॉ फतहउल्लाह रोड, रांची में हिफ्ज कुरान कि शुरूआत किया गया। अल कुरान अकैडमी के डायरेक्टर डॉक्टर हिदायतुल्लाह और प्रिंसिपल आफरीन सबा आयशी ने कहा कि आज के समय में बच्चियों कि शिक्षा जरूरी है।

कोई भी शिक्षा अंधकार से निकालर कर रौशनी उजाला के तरफ लाता है। जब बच्चियां तालीम याफ़्ता होंगी तो कई खानदान शिक्षित होगा। उसी दिशा में आज अल कुरान अकैडमी में हिफ्ज कुरान कि शुरूआत की गई है।उन्होंने कहा कि शिक्षा इस दुनिया और उसके बाद की सफलता का साधन है। रांची शहर के जितने भी आलिमा, हाफिजा हैं उनको सम्मानित किया गया। कई स्कूल की प्रिंसिपल ने भी कार्यक्रम को संबोधित की। इस मौके पर सलमा मैम, शगुफ्ता मैम आदि ने भी खुशी का इजहार किया और कहा कि हमलोगों कि भी कोशिश होगी कि बच्चियां ज्यादा से ज्यादा हाफिजा बने।

