अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


रांची: राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ विवेकानंद कुमार के आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ विवेकनंद कुमार ने कहा कि मेरी मुंबई में कई फिल्मी सितारों से बातचीत हुई है उन्होंने हमारे अभिनन्दन ट्रस्ट के कामों की तारीफ की और कहा कि रांची और पटना में होने वाले कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे.

इस अवसर पर ट्रस्ट झारखंड प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह एवं रांची जिला को-ऑर्डिनेटर अनिल खलखो, भरत कुमार सुनील और दिनेश कुमार सहित कई सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। चेयरमैन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।








