आंदोलनकारियों की स्वाभिमान की रक्षा का दायित्व सरकार का : पुष्कर महतो


एनई होरो की 101 वीं जयंती समारोह बहु बाजार प्रांगण में मनाई गई
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधा एन ई होरो की 101 वीं जयंती समारोह बहु बाजार प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई.आंदोलनकारियों ने मांग की कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधा एन ई होरो की जंयती को सरकार की ओर से राजकीय मान – सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए.

एनई होरो के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान की रक्षा करने का दायित्व का निर्वाह करें. झारखंड आंदोलनकारी को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार चाहिए आज आंदोलनकारी की पहचान विलुप्त होते जा रही है यह विडंबना है कि समाज अलग राज्य बनाने वालों को सहज सरल रूप से सम्मान पहचान नहीं दे रहे हैं.
दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी का अस्तित्व एवं अस्मिता झारखंड आंदोलनकारियों से है. लेकिन आज हमारे अमर पुरोधा एवं सभी आंदोलनकारी उपेक्षित हैं. सभी का गजट नोटिफिकेशन कर राजकीय मान सम्मान दिया जाना चाहिए.

केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं के सपने, झारखंड अलग एवं माय माटी के मूल्य अधूरे हैं. सिर्फ प्राथमिकता के साथ झारखंड आंदोलनकारियों का शिलालेख एवं चौक चौराहों का नामकरण झारखंड आंदोलनकारियों के नाम पर सरकार करें .
केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की उपेक्षा इसी प्रकार होती रही तो आने वाले दिनों में झारखंड की पहचान मिट जाएगी. अलग राज्य के लिए त्याग बलिदान संघर्ष करने वालों झारखंड आंदोलनकारियोन को आज
न्याय सम्मान एवं अलग पहचान दे सरकार.
दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी अनथन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष शहादत के बल पर अलग राज्य के आंदोलन को मंजिल तक पहुंचा है.
वरीय झारखंड आंदोलनकारी मोहम्मद अब्दुल खालिद ने कहा कि सरकार के द्वारा एन ई होरो को राजकीय मान सम्मान नहीं मिलना दुखद बात है. एन ई होरो के वृहद अलग राज्य के सपने अधूरे हैं. होरो जी के सपनों को मंज़िल तक पहुंचाने के लिए एक और आंदोलन की आवश्यकता है.
आंदोलनकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के सम्मान से ही राज्य एवं सरकार का सम्मान है.
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र महतो ने की.
मौके पर अमर भेंगरा, रंजन बाड़ा,सुजीत कुमार राम, विनोद कुमार महतो हलदर महतो, विष्णु गिरी, सनत कुमार राय,अमर कुमार महतो ,बिमल तिर्की ,भुवनेश्वर महतो, धनंजय महतो, रंजनी कंडुलना, बेला बलवंती एक्का, सुधीर कुमार महतो, सुरेंद्र कुमार महतो, दिनेश महतो,बिरसा उरांव, बयचा उरांव ,गोरा उरांव, दुखा उरांव अयोध्या महतो अलाउद्दीन, अंसारी अर्जुन प्रजापति, राम सिंगर महतो, बृजेश महतो, सावित्री लकड़ा सरस्वती भगत रामकिशन भगत, जंगला उरांव, रमाकांत सहित अन्य बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों ने एन ई होरो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए.








