उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारीगण के साथ – साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण सदभावना सम्मान से नवाजते हुए सम्मानित किए जाएंगे – मो. इसलाम


सर्वधर्म सदभावना समिति के तत्वावधान में समिति के मुख्य संरक्षक डा.अजीत सहाय की सरपरस्ती व समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम की अध्यक्षता में इसी माह में सर्वधर्म सदभावना सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के प्रमुख पदाधिकारीगण, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण के साथ – साथ सर्वधर्म सदभावना समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सदभावना सम्मान से नवाजते हुए सम्मानित किए जाएंगे। डॉ. अजीत सहाय एवं मो.इसलाम ने बताया कि सदभावना सम्मान समारोह को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु सभी से सम्पर्क किया जा रहा है एवं कार्यक्रम से संबंधित जल्द ही तिथि,समय एवं स्थान की घोषणा कर दी जाएगी।
मो.इसलाम- अध्यक्ष
सर्वधर्म सदभावना समिति रांची।
मोब.- 7903259771








