मदरसा हुसैनिया कडरू में लगा निःशुल्क हेल्थ कैंप


सेहत जिंदगी की सबसे कीमती नेमत है: मौलाना मोहम्मद
रांची: कडरू मदरसा हुसैनिया में आज 30 जुलाई 2025 बुधवार को समय ग्यारह से तीन बजे तक निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर मो इमरान की डॉक्टर टीम ने अपनी सेवाएं दी। मदरसे में 700 आवासीय छात्र हैं। निःशुल्क शिविर में डॉक्टर प्रतीक सिन्हा विलकन हॉस्पिटल, डॉक्टर मो इमरान चाइल्ड सर्जन, डॉक्टर नीलोतपल, डॉक्टर एम सिबगतुल्लाह दंत चिकित्सक, डॉक्टर इरशाद आई चिकित्सक ने अपनी सेवाएं दी। डाक्टरों ने मदरसे में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा परामर्श प्रदान किया। डाक्टरों ने बताया कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, सीने में दर्द, बुखार, रात में पसीना आना या वजन कम होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। टीम ने 120 छात्रों की आई स्क्रीनिंग भी की।

डॉक्टर मो इमरान, डॉक्टर प्रतीक, डॉक्टर नीलोतपल, डॉक्टर इरशाद ने छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय में त्वचा रोगों से बचाव के लिए साफ कपड़े पहनने और नियमित स्नान की सलाह दी। एम आर वालों ने निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई।

मिलन प्रमाणिक, राहुल चौरसिया, प्रहलाद, अभिनय कुमार, संजीव कुमार, तनुजा पांडे, शिव लोक कुमार ने बच्चों को निशुल्क दवा दिया। हजरत मोहतमीम मौलाना मोहम्मद ने कहा कि सेहत सबसे बड़ी दौलत है। सेहत जिंदगी की सबसे कीमती नेमत है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी। मौलाना मोहम्मद ने कहा कि अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम बेहतर तरीके से पढ़ा पाएंगे और बच्चे पढ़ पाएंगे। एक स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकता है।

