Sunday, September 8, 2024
Blog

कलवट निर्माण का शिलान्यास किया गया

रांची। चान्हो प्रखंड के सोंस पंचायत अंतर्गत दो स्थानों पर कलवट निर्माण शिलान्यास किया गया है। यह कलवट निर्माण सोंस पंचायत के रहने वाले ओम प्रकाश साहू के घर के नजदीक और दूसरा सोंस मस्जिद से लेकर महली टोला के पास निर्माण होगा । यह कलवट निर्माण 15 वें वित्त आयोग झारखंड सरकार द्वारा पारित किया गया है।

कलवट का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य चान्हो मो आदिल अजीम के कर कमलों द्वारा किया गया। आदिल अज़ीम ने कहा की मस्जिद के पास नाली की पानी के कारण आने जाने वालो को बहुत परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि अपने छेत्र में हर वो कार्य करना जिससे मेरे छेत्र के लोगो को दिक्कत नहीं हो।

इस मौके पर चान्हो प्रखंड प्रमुख होलिका देवी ,सोंस पंचायत की मुखिया विमला देवी , पंचायत सं.स रिजवान आलम, सांसद प्रतिनिधि मो गयास, मंजर अकील, मो फिरदौस, मो नसीम, शमीम राय, नौशाद आलम, ब्रज नंदन साहू, भरत महली, मो इम्तियाज सहित सोंस पंचायत के कई ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Response