All India NewsBloghealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने नाला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Share the post

कहा, कांग्रेस की नीतियों-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं

रांची/नाला (जामताड़ा)।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल,जंगल और जमीन की रक्षा के प्रति कृत संकल्पित है। झारखंड के आदिवासी- मूलवासी सहित सभी वर्गों (सर्व समुदाय) के उत्थान के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कमर तोड़ महंगाई से लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार सिर्फ बड़े औद्योगिक घरानों और बड़े-बड़े पूंजी पतियों के हितों में काम कर रही है। आम जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं को मोदी सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है,जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
श्री सहाय ने कहा कि भाजपा के चाल,चेहरे और चरित्र से जनता पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है।


जनता का भाजपा से मोह भंग होने लगा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी हित में कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर पंकज झा, राजेंद्र घोष, पूर्णिमा धर, जलालुद्दीन अंसारी, गुलशन अली, मृत्युंजय ठाकुर, लखिन्द्र बनर्जी, तपन तिवारी, सनत मंडल, जीतन मंडल, फखरुद्दीन खान, नरेश मुर्मू,अभय सिंह, धीरज नाथ सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

*धार्मिक अनुष्ठान में हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठान में भी शामिल हुए। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और यज्ञशाला में उपस्थित होकर सकल समाज के कल्याण की कामना की।

Leave a Response