हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शौकत अली का निधन,कडरू कब्रिस्तान में हुए सुपर्द खाक


राँची: झारखण्ड राज्य हज कमेटी के पूर्व सदस्य व कडरू जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष 85 वर्षीय हाजी शौकत अली का बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे राज अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। जनाज़े की नमाज़ जोहर के नमाज़ के बाद मदरसा हुसैनिया कडरू में अदा की गई और कडरू कब्रिस्तान में सुपर्द ए खाक किया गया। जनाज़े की नमाज़ मुफ्ती सलमान कासमी ने पढ़ाई। मरहूम शौक़त अली अपने पीछे 4 बेटे एवं 3 बेटी सहित भरा पूरा खानदान छोड़ गए हैं। जनाज़े की नमाज़ में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की। ज्ञात हो कि हाजी शौकत का पिछले कुछ दिनों से राज अस्पताल राँची में ईलाज चल रहा था। उनके निधन पर कडरू अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुकित,अन्सारी पंचायत के अध्यक्ष हसन अन्सारी, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मोख्तार अहमद, अंजुमन इस्लामिया रांची के सदस्य मो लतीफ आलम, अरशद जिया, अंजुमन इस्लामिया राँची के सदस्य साजिद उमर सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।








