यूको बैंक की मुख्य शाखा में झंडोत्तोलन


अमर शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए लें देश सेवा का संकल्प: रिटायर्ड (मेजर) विक्रांत टंडन
विशेष संवाददाता
रांची। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर यूको बैंक के अंचल प्रमुख रिटायर्ड (मेजर) विक्रांत टंडन ने ध्वजारोहण किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान अविस्मरणीय है। देश के प्रति अमर शहीदों का समर्पण, उनका जज्बा और जुनून अनुकरणीय है। श्री टंडन ने कहा कि वीर शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए हमें देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर उप अंचल प्रमुख अंजू सिन्हा, शिवानंद पांडे, वीरेन्द्र कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है
भारती एयरटेल ने एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड लॉन्च किया है, जो उन्नत 5G स्लाइसिंग तकनीक से संचालित एक नया पोस्टपेड ऑफर...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अनडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 22 मई को
*बंगाल के प्रचलित लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर*वॉटर फ्रंट रेस्टोरेंट में दिखेगी बंगाल की सांस्कृतिक व पारंपरिक झलक...
पीएम मोदी के आह्वान में साथ आया पीआर 24×7, 1 जून से सभी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’
- वार्षिक कार्यक्रम में गोल्ड की जगह मिलेंगे सिर्फ स्वदेशी उपहार, ईंधन व बिजली की बचत को भी बढ़ावा इंदौर...







