Tuesday, September 17, 2024
Jharkhand News

रांची में खुले में कुर्बानी करना भारी पड़ा, FIR दर्ज

फाइल फोटो

रांची: झारखंड की राजधानी राँची में बकरीद पर एक गोवंश की कुर्बानी के लिए हत्या कर दी गई। गोवंश को सार्वजनिक स्थान पर काटा गया, इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच चालू कर दी है और दो लोगों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, राँची शहर के रमजान कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार (17 जून, 2024) को यह घटना हुई। यहाँ कुछ लोगों ने एक गोवंश की खुले मैदान में हत्या कर दी। यह हत्या बकरीद में क़ुरबानी के लिए की गई। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया।  यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक जानवर को जमीन पर डालते दिखते हैं। आसपास में भी कई लोग खड़े हैं जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी हैं। वीडियो में कुछ लोग टोपी लगाए हुए भी दिखते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राँची में इस पर बवाल हो गया और कार्रवाई की माँग की गई। गोवंश काटने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे काटने वाले दो लोगों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस इन दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है। भाजपा के कई नेता सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

जबकि हर मस्जिद ईदगाह से मौलाना ने अपील किया था कि वो जानवर की कुर्बानी करे जो जायज है। एक दूसरे का ख्याल रखे। खुले में कुर्बानी बिलकुल भी नहीं करें। साथ ही सभी समाजसेवियों ने भी अपील किया था की कुर्बानी में एक दूसरे का ख्याल रखे। आपके कोई कार्य से किसी को तकलीफ न पहुंचे।

Leave a Response