फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन का दो दिवसीय हुनर 2025 दिवाली और लगन प्रदर्शनी का आयोजन


रांची: फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन के तीसरे संस्करण के तहत दो दिवसीय हुनर 2025 – दिवाली एवं लगन एग्ज़ीबिशन का आयोजन 18 और 19 अक्टूबर को मखीजा टावर, मेन रोड, रांची में किया जा रहा है।
यह जानकारी फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन की चेयरपर्सन खुशबू खान ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन में प्रवेश निशुल्क (एंट्री फ्री) रहेगा। यह एग्ज़ीबिशन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। एग्ज़ीबिशन में आने वाले सभी ग्राहकों को फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन की ओर से गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।

खुशबू खान ने बताया कि इस बार पूरे हिंदुस्तान से महिला उद्यमी भाग ले रही हैं, और कुल 100 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। एग्ज़ीबिशन में अनेक आकर्षक वस्तुएँ एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी, जैसे —डिज़ाइनर कपड़े, डेली वियर, नाइट सूट्स, किड्स कलेक्शन, हिजाब, अबाया, होम डेकोरेशन आइटम, एसेसरीज़, मेकअप प्रोडक्ट्स, फूड आइटम्स, दीये, कैंडल्स, हैंडमेड मसाले, साबुन, फुटवियर और अन्य कई उपयोगी वस्तुएँ।
बच्चों के लिए भी कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन की अध्यक्ष एवं आयोजक खुशबू खान ने कहा कि “आज की आम गृहिणी केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं रहना चाहती। उनकी कोशिश होती है कि वे अपनी क्रिएटिविटी और हुनर को निखारें और आत्मनिर्भर बनें। चाहे वह खानपान का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र — महिलाएँ अपने शौक को ही आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना चाहती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वीमेन ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया है, और उसी का प्रतीक हुनर 2025 – दिवाली और लगन प्रदर्शनी है।” इस अवसर पर सादिया, नसरीन, बाविया, शरमीन, सना, शगुफ्ता, रेशमा, शगुफा और शोमाइला सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।
