All India NewsBlogJharkhand News

उमरा से वापसी पर मुहम्मद तौहीद के द्वारा दावत का आयोजन

Share the post

रांची: (आदिल रशीद), उमरा से वापसी पर अपनी हैसियत के हिसाब से मिलने आने वालों के लिए दावत देना सुन्नत और बरकत है। यह दावत दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए सादे तरीके से, बिना किसी रीति-रिवाज या परंपरा के होनी चाहिए, जो उनके साथ खुशी बांटने का एक तरीका है। इसी पर अमल करते हुए रांची पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी और सोशल वर्कर मुहम्मद तौहीद, जो राजधानी रांची के हर दिल अजीज दर्जनों संस्था के संरक्षक मुहम्मद सईद इदरीसी के बेटे हैं सुन्नत पर अमल करते हुए दावत का आयोजन किया। रांची के कडरू स्थित जामिया बैंक्वेट हॉल में एक सादे समारोह में दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के लिए दावत का आयोजन किया। मुहम्मद तौहीद ने कहा कि यह एक खुशी का इजहार है। यह दावत सुन्नत है और रिश्तेदारों से मिलने और जुड़ने के लिए है।

कार्यक्रम में पहुंचने वालों को मक्का-मदीना के खजूर, ज़मज़म का पानी, तस्बीह वगैरह तोहफे में दिए गए। उमराह ट्रिप से लौटने पर मुहम्मद तौहीद ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि यह जियारत उनके लिए बहुत संतोषजनक रही। उनके दिल में जो शांति महसूस हुई, उसे बयां नहीं किया जा सकता। उनका वापस लौटने का मन भी नहीं कर रहा था। मुहम्मद तौहीद अपनी पत्नी शबनम परवीन और बेटे मुहम्मद उजैर के साथ उमराह किया और आज रांची लौट आए। आए हुए सभी मेहमानों का मुहम्मद सईद इदरीसी, मुहम्मद तौहीद, मुहम्मद महजूद और उनके परिवारों ने स्वागत किया। इस मौके पर इस्लामी मरकज के गुलाम रब्बानी, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अकील-उर-रहमान, झामोमो नेता आफताब आलम, सर्वधर्म सद्भावना समिति के मुहम्मद इस्लाम, झारखंड के मशहूर जनरल फिजिशियन डॉ. एम. हसनैन, पत्रकार मुहम्मद आदिल राशिद और कई अन्य सम्मानित लोग मौजूद थे।

Leave a Response