All India NewsBlog

परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

Share the post

इंदौर, बच्चे अक्सर कामकाज आदि के सिलसिले में घर या शहर से बाहर चले जाते हैं और घर में रह जाते हैं परिवार के अन्य सदस्य। वे भी अपनी जिम्मेदारियों और अन्य कामों के चलते अक्सर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में, अपने लिए समय निकालना और विशेष रूप से अपने हुनर को दिखाने का अवसर लगभग न के बराबर ही मिलता है। उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर संस्था, पीआर 24×7 ने हाल ही में ‘परिवार कनेक्ट’ नाम का अपनी तरह का सबसे अनूठा वर्चुअल इवेंट आयोजित किया, जो कंपनी के एम्प्लॉयीज़ और उनके परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
प्रथम पुरस्कार उज्जैन की रहने वालीं 73 वर्षीय किरण गौर, द्वितीय पुरस्कार कीर्ति और दिनेश टंडन को उनकी प्रस्तुति के एवज में प्रदान किया गया। पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने बताया कि इस इवेंट से एकमात्र उद्देश्य एम्प्लॉयीज़ के परिवार के सदस्यों को वह मंच देना था, जो उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों के बाद शायद उन्हें कभी नहीं मिला। इस मंच के माध्यम से उन्होंने अपने हुनर को खुलकर पेश किया जो कि छोटा-सा प्रयास था परिवार कनेक्ट। प्रतिभागीयों ने कहा परिवार को जोड़ने की यह पहल वाकई तारीफ के काबिल है।

Leave a Response