झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्द


रांची। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। संभावना है कि चुनाव आयोग अगले 2 से 3 दिनों में झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। वहीं इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में कराए जा सकते हैं.। सूत्रों के अनुसार 14 या 15 अक्टूबर तक तारीखों का ऐलान हो जाएगा और इसके साथ झारखंड में आचार संहिता भी लग जाएगी। बता दें, झारखंड का स्थापना दिवस 15 नवंबर को है। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि झारखंड में चुनाव 15 नंबर के कराए जा सकते हैं। इस बार चुनाव 2 चरणों में कराए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं झारखंड चुनाव का परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। मालूम हो कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल वैसे तो 5 जनवरी 2025 तक है। लेकिन, इससे पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। दरअसल झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ होने वाले हैं। महाराष्ट्र की नई विधानसभा 26 नवंबर से पहले गठित होना जरूरी है। ऐसे में ये जरूरी है कि 17 अक्टूबर से पहले चुनावों की घोषणा हो जाए। क्योंकि चुनावों की घोषणा होने से लेकर परिणाम निकलने तक 40 दिनों का समय होना जरूरी है। ऐसे में माना जा रहा है कि की नवंबर के तीसरे हफ्ते तक चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएंगे। संभावना इस बात की है कि झारखंड में 15 नवंबर के बाद तीन चरणों में मतदान हों और चुनाव प्रक्रिया नवंबर के तीसरे हफ्ते में खत्म हो जाएं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। सभी 81 विधानसभा सीटों पर नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है. 2019 के चुनाव 30 नंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में संपन्न हुए थे। जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आए थे। महागठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी। माना जा रहा है कि इस बार झारखंड में 15 नवंबर के बाद मतदान होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार मतदान दो या तीन चरणों में पूरे हो जाएंगे।
