आम बजट में झारखंड के साथ भेदभाव :- शशि भूषण राय, एचईसी की अनदेखी पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शशि भूषण राय ने केंद्र सरकार के बजट 2026-27 पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के लिए कोई नया दृष्टिकोण नहीं रखता और न ही इसमें अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का कोई समाधान है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है।
श्री राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यू•पी•ए के समय की योजनाओं का नाम बदलकर और उनकी वास्तविकता को छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है, जिसका भविष्य में बहुत बुरा परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है, और केंद्र सरकार को लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए और उनके लिए काम करना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार रांची के एच•ई•सी को विशेष पैकेज दे,जिससे क्षेत्र के उद्यमों को विशेष सहायता मिल सके। श्री राय ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने झारखंड का उचित हिस्सा दिलाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं, जिससे राज्य को भारी नुकसान हुआ है।








