All India News

सूचना अधिकार स्थापना दिवस पर अल्बर्ट एक्का चौक,रांची में प्रदर्शन

Share the post

सूचना अधिकार स्थापना दिवस के अवसर पर आज 12 अक्टूबर 2025 को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक,रांची में जन सूचना अधिकार मंच रांची के द्वारा स्लोगन ताकती लेकर प्रदर्शन किया गया। जन सूचना अधिकार मंच रांची के संयोजक अकरम राशिद ने झारखंड सरकार से उन्होंने निवेदन किया। उन्होंने कहा कि सूचना आयोग झारखंड में लगभग 25000 आवेदन सुनवाई हेतु पेंडिंग पड़े हुए हैं और सरकार सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है मेरे यह मुख्य मांगे हैं (1) 2019 से सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति अब तक क्यों नहीं झारखंड सरकार जवाब दो/ मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रिटायर्ड जज की नियुक्ति करो/

आयोग में सुनवाई हेतु अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य करो/ द्वितीय अपील की सुनवाई समय बुद्ध करो/ समय पर सूचना दो पर्याप्त सूचना दो/ अल्पसंख्यक समुदाय से सूचना आयुक्त की नियुक्ति करो/ आम आदमी के अधिकार को बहाल करो/ केंद्र सरकार सूचना आयुक्त के पद से छेड़छाड़ करना बंद करो/ केंद्र एवं राज्य सरकार सूचना अधिकार कानून पर जागरूकता हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन जारी करो/ भ्रष्टाचार, गैर जिम्मेदार, असंवेदनशील लापरवाही का कल है। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सोनाली केवट,विजय,सुहेल,असफर, नसीम पठान,मुजाहिद,इस्लाम,फरहान,रयान,कबीर, सुफियान।

Leave a Response