कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन


रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नमाजगाह के अध्यक्ष अजहर खान पप्पू, सचिव कयूम अहमद, शाह फैसल, आफताब आलम, शमीम अख्तर, शाहिद हुसैन, नदीम अहमद, रिंकू खान, अधिवक्ता मुमताज खान, अधिवक्ता हिमायु रशीदी, जया खान, अधिवक्ता परवेज अहमद, अधिवक्ता मो शमीम इत्यादि सैकड़ो की संख्या में रोजेदार उपस्थित हुए। मगरिब की अज़ान सुनकर रोजादरों ने इफ्तार किया। देश दुनिया और राज्य की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारगी, हिंदू मुस्लिम एकता की दुआ मांगी गई।

अज़हर खान ने कहा कि रांची के सिविल कोर्ट कंपाउंड में अंग्रेजों के जमाने में बना यह नमाजगह में इफ्तार पार्टी का आयोजन होता आ रहा है जो आज भी जारी है। इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य बस इतना ही है कि आपसी भाईचारगी, आपसी मोहब्बत, हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करना है। आयोजनकर्ता में अज़हर खान, कय्यूम अंसारी, शाह फैसल परवेज आलम, मोहम्मद शमीम, आफताब आलम,

जिया अहमद, मुमताज खान सरफराज खान, हिमायूं रशीद, हाफीज अंसारी, मो शाहिद, इकबाल अहमद, सादिक, आफताब जमील, बार एसोसिएशन के संजय कुमार, पठान तंजीम के अध्यक्ष अय्यूब राजा खान, खालिद उमर, दीन दयाल, गोप, शहजाद आलम समेत सैकड़ो अधिवक्ता, और कचहरी, कोर्ट कंपाउंड में कार्य करने वाले लोग शामिल हुए।









